पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि कांग्रेस नीरव को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है। प्रसाद ने हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अभय थिप्से के नीरव के पक्ष में बयान का जिक्र किया है। थिप्से कांग्रेस के सदस्य भी हैं। रविशंकर प्रसाद के मुताबिक थिप्से ने बयान दिया कि ''सीबीआई ने नीरव पर जो आरोप लगाए हैं वे भारतीय कानून के आगे नहीं टिक पाएंगे''
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस शुरू से नीरव मोद और मेहुल चौकसी जैसे भगोड़ों को बचाने में जुटी है। अब उनके नेता और पूर्व जज भगोड़ों के समर्थन में बयान देकर लंदन कोर्ट में चल रही सुनवाई को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें