गुरुवार, 14 मई 2020

राजस्थान: रेस्टोरेंट, एसी-कूलर और वाहनों के शोरूम खोलने के आदेश

लॉकडाउन के चौथे फेज में जाने से पहले ही प्रदेश सरकार ने कारोबार को पटरी पर लाने के लिए छूट का दायरा और बढ़ा दिया है। आज से प्रदेश में रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकान, हार्डवेयर, निर्माण सामग्री की दुकानें, एसी-कूलर, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर और ऑटोमोबाइल के शोरूम खोलने का आदेश दे दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे के ढाबे भी खोलने का आदेश है। सीएम अशोक गहलोत ने देर रात यह आदेश जारी किया। हालांकि, रेस्टोरेंट में खाना नहीं खाया जा सकेगा। यहां से पैक करवा के ले जाया जा सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES