दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक दो लाख 65 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। 38 लाख 21 हजार 687 लोग संक्रमित हैं, जबकि 12 लाख 99 हजार 417 ठीक हो चुके हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो संचेज की सरकार ने आलोचनाओं के बाद 24 मई तक इमरजेंसी बढ़ा दी है। वहीं, रूस में संक्रमण के 11 हजार नए मामले सामने आए हैं और 88 लोगों की जान गई है। देश में संक्रमितों की संख्या एक लाख 77 हजार से ज्यादा हो गई है, जबकि 1625 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें