गुरुवार, 7 मई 2020

कोरोना: देश में अब तक 53 हजार 129 मामले

देश में आज से स्वास्थ्यकर्मियों और अधिक जोखिम वाले इलाकों में काम कर रहे लोगों पर अश्वगंधा, यष्टिमधु, पीपली और आयुष-64 जैसी आयुर्वेदिक दवाओं का क्लीनिकल ट्रायल किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी। अभी तक अस्पतालों और अधिक जोखिम वाले इलाकों में काम कर रहे कई कोरोना वॉरियर्स को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट दी जा रही है।


देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 हजार 129 हो गई है। गुरुवार को आंध्रप्रदेश में 56, राजस्थान में 38, ओडिशा में 20, कर्नाटक में 8 और चंडीगढ़ में 4 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले बुधवार को देशभर में 3602 संक्रमित बढ़े।15 हजार 257 स्वस्थ हुए। वहीं, महाराष्ट्र में बुधवार को संक्रमण के 1233 नए मरीज सामने आए जबकि 34 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में संक्रमण से अब तक 651 की जान जा चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल 52 हजार 952 संक्रमित हैं। 35 हजार 902 का इलाज चल रहा है। 15 हजार 2066 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1783 मरीजों की मौत हो चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...