अमेरिका में 24 घंटे में 2073 लोगों की जान गई और 25 हजार 459 केस मिले। यहां मृतकों की संख्या 75 हजार के करीब हो गई है। वहीं, 12 लाख 63 हजार से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने बुधवार को बताया कि राज्य में एक दिन में 232 लोगों ने जान गंवाई है। इनमें 207 की मौत हॉस्पिटल में और 24 की नर्सिंग होम में हुई है। अब यहां संक्रमण और मौतों में कमी आ रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें