उत्तर प्रदेश के जालौन में 1 दिन में 3 कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैँ। कोरोना पॉजिटिव की अब संख्या बढ़कर 8 हो गई है। आज जो तीन कोरोनो पॉजिटिव पाये गये उसमें दो सगे भाई है। जबकि तीसरा पीएल कमला नर्सिंग होम में डिलेवरी कराने आई महिला का पति है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए लोगों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
दरअसल, पहला कोरोना पॉजिटिव का मामला 25 अप्रैल को आया था, जहां जिला अस्पताल के चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, बाद में उनकी पत्नी पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद पीएल कमला नर्सिंग होम का ओटी मैनेजर भी चिकित्सक के संपर्क में आने के कारण कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा चौथा मरीज कान्हा डायलिसिस में डायलिसिस कराने वाला युवक निकला था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें