गुरुवार, 7 मई 2020

आगरा में कोरोना संक्रमित महिला सिपाही की मौत

आगरा में कोरोनावायरस से संक्रमित महिला सिपाही की बुधवार को मौत हो गई। चार दिन पहले उसने बेटी को जन्म दिया था। तभी उसकी सैंपलिंग हुई थी। मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला के शव को कोई छूने के लिए तैयार नहीं है। उसका शव दोपहर से ही घर के बाहर गाड़ी में पड़ा है। मौत की जानकारी पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम रवाना हुई है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उसका अंतिम संस्कार कराने के साथ परिवार के अन्य लोगों को क्वारैंटाइन व उनकी सैंपलिंग की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...