उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 155 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3159 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 1824 हैं और 1152 जमाती शामिल हैं। दो कोरोना संक्रमित की मौत होने के बाद यह आंकड़ा 60 पहुंच गया है। वहीं यूपी सरकार ने 25 मार्च को पान मसाला पर प्रतिबंध लगाए जाने का फ़ैसला वापस लेते हुए केवल (निकोटिन) तंबाकू की बिक्री पर रोक जारी रखी है। तम्बाकू एवं निकोटीन युक्त पान मसाला व गुटखा पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश में अब तक 60 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना की चपेट में सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बने आगरा में 16, मेरठ में 8, मुरादाबाद में 7, कानपुर में 5, मथुरा में चार, फिरोजाबाद में तीन, ग़ाज़ियाबाद, अलीगढ़ में 2-2 और कानपुर देहात, श्रावस्ती1, एटा, मैनपुरी, अमरोहा, प्रयागराज, बिजनौर, बस्ती, बुलंदशहर, बरेली में 1-1 मौत अब तक हुई हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें