लॉकडाउन के बीच प्रदेश व जिले की सीमाएं सील होने के बावजूद प्रवासी मजदूरों के पलायन का सिलसिला जारी है। ताजा मामला फिरोजाबाद जिले का है। यहां राजस्थान से आए सैकड़ो मजदूरों ने आगरा-फिरोजाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने रोका तो उन लोगों ने जमकर हंगामा किया। सीओ और एसडीएम टूंडला बॉर्डर पर पहुंचकर मजदूरों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के अधिकारी भी मौके पर आ गए। इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं। आखिरकार तीन बसों का इंतजाम कर मजदूरों को रवाना किया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें