गुरुवार, 7 मई 2020

टाटा समूह नोएडा में बनाएगा 250 बेड का कोविड अस्पताल

नोएडा।  कोरोनावायरस मरीजों के इलाज के लिए टाटा समूह ने गौतमबुद्धनगर के जिला अस्पताल को अब कोविड-19 अस्पताल में तब्दील करने का निर्णय लिया है। यह अस्पताल सेक्टर 39 में है। टाटा समूह ने इस अस्पताल का अधिग्रहण कर लिया है। यहां 250 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि अस्पताल के निर्माण में लगभग दो सप्ताह का समय लगेगा। इस दौरान कोरोना के मरीजों का चाइल्ड पीजीआई और शारदा अस्पताल में इलाज चलेगा। अस्पताल में बेहतर तकनीक के उपकरण लगाए जा रहे हैं और आईसीयू वार्ड की संख्या बढ़ाई जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...