सोमवार, 11 मई 2020

ईरान: ग़लती से अपने ही जहाज़ पर मिसाइल दाग़ी, 19 की मौत

ओमान की खाड़ी में सैन्य अभ्यास के दौरान ईरान की एक मिसाइल अपनी ही नौसेना के जहाज़ पर जा गिरी जिसमें 19 नाविकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हैं. इस सैन्य अभ्यास में ईरानी नौसेना के दो जहाज़ शामिल थे. ईरान की सरकारी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक़, एक नई एंटी शिप मिसाइल के परीक्षण के दौरान रविवार को यह हादसा हुआ.


ओमान की खाड़ी में चल रहे इस परीक्षण के दौरान मिसाइल सैन्य उपकरण ले जाने वाले कोणार्क नाम के जहाज़ के लाइट सपोर्ट से टकराई. यह सैन्य अभ्यास हार्मूज स्ट्रेट के पास हो रहा था. मिसाइल को युद्धपोत जामरान से छोड़ा गया था.


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES