सोमवार, 11 मई 2020

महाराणा प्रताप जयंती पर निकाला जुलूस, 25 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दादरी। कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन लागू है। इस दौरान धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम के आयोजन व धार्मिक जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है। शनिवार देर रात दादरी कोतवाली क्षेत्र के समाधिपुर में कुछ ग्रामीणों ने महाराणा प्रताप जयंती पर जुलूस निकालकर लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो जुलूस निकालने वाले फरार हो गए। पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में दस लोगों को नामजद कर 15 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES