सोमवार, 11 मई 2020

पाकिस्तान: भारत से दवाई आयात करने की योजना, हंगामा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने कहा है कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस क़ाबू में है. अख़बार जंग के अनुसार कोरोना नेशनल हेल्थ टास्क फ़ोर्स को संबोधित करते हुए इमरान ख़ान ने कहा कि पाकिस्तान में हालात दूसरे देशों की तुलना में क़ाबू में हैं. इस मौक़े पर इमरान ने कहा कि, ''आर्थिक चुनौतियों के लिए असामान्य हल निकालने होंगे. तमाम कोशिशें आम आदमी को राहत देने के लिए होनी चाहिए.''


भारत से दवा आयात करने के इमरान ख़ान सरकार के फ़ैसले को वहां की विपक्षी पार्टियों ने स्कैंडल क़रार दिया है. पाकिस्तान ने भारत से ज़रूरी दवाओं को आयात करने का फ़ैसला किया है. लेकिन विपक्ष का कहना है कि ज़रूरी दवाओं (लाइफ़ सेविंग ड्रग्स) की आड़ में सरकार ने मामूली दवाएं भी आयात करने का फ़ैसला किया है जिसमें करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार है. मामला तब सामने आया जब भारत से और 429 दवाओं को आयात करने की फ़ाइल कैबिनेट के सामने आई. शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि इमरान ख़ान ख़ुद स्वास्थ्य मंत्री भी हैं और ये फ़ैसला कैबिनेट ने लिया था इसलिए इमरान ख़ान इस ज़िम्मेदारी से बच नहीं सकते. उन्होंने कहा कि अगर यही फ़ैसला मुस्लिम लीग की सराकर ने लिया होता तो इमरान ख़ान अब तक ग़द्दारी का मुक़दमा दर्ज करा चुके होते.


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES