दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन लाख के पार पहुंच गई है. क़रीब 45 लाख लोग दुनिया भर में इसकी चपेट में हैं. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आँकड़ों के मुताबिक़, दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश अमरीका है, जहां मरने वालों की संख्या लगभग 86 हज़ार हो गई है और संक्रमण के मामले 14 लाख से अधिक हैं.
संक्रमण के आधार पर रूस दुनिया का दूसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है. रूस में संक्रमण के दो लाख 52 हज़ार से अधिक मामलों की पुष्टि की गई है. रूस में मरने वालों की संख्या तुलनात्मक रूप से कम है. रूस में कोविड19 के कारण अभी तक 2,305 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों की संख्या के आधार पर ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है. ब्रिटेन में अभी तक 33 हज़ार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है जबकि यहां संक्रमण के दो लाख 34 हज़ार से अधिक मामले हैं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें