कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया में क़रीब छह लाख लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं. ये आँकड़े मार्च से अप्रैल महीने के बीच के हैं. बेरोज़गारी का स्तर बढ़कर 6.2 प्रतिशत हो गया है और वहीं कॉन्ट्रैक्ट पर काम का स्तर 4.9 से बढ़कर 13.7 फ़ीसदी हो गया है. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा हैकि ये आँकड़े “बेहद चौंकाने वाले हैं हालांकि ऐसा नहीं है कि इसकी आशंका नहीं थी.”
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें