शुक्रवार, 15 मई 2020

बांग्लादेश: कोरोना वायरस से भारी तबाही की आशंका

बांग्लादेश में दुनिया का सबसे बड़ा शरणार्थी कैंप भी अब कोरोना वायरस संक्रमण से अछूता नहीं रहा. इस शरणार्थी कैंप में कोरोना संक्रमण का आना डराने वाला है क्योंकि यहाँ फैलने के बाद रोकना मुश्किल होगा. दस लाख की आबादी वाले रोहिंग्या शरणार्थी कैंप में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए हैं. अधिकारियों के मुताबिक़, शरणार्थी कैंप में कोरोना वायरस पॉजिटिव के दो मामले सामने आए हैं.


सरकारी रोहिंग्या रेफ़्युजी रिपेटरिएशन कमिशन के लिए काम करने वाले एक डॉक्टर का कहना है कि कॉक्स बाज़ार में मौजूद शरणार्थियों में पहले कोविड-19 मामले की पुष्टि हुई है. रोहिंग्या शरणार्थी कैंप को लेकर जारी की गई इन चेतावनियों में साफ़ तौर पर ख़तरे की बात की गई थी. कॉक्स बाज़ार की परिस्थितियां कोरोना वायरस के फैलने के लिहाज़ से बेहद उपयुक्त हैं. यह बेहद तंग, भीड़भाड़, साफ़-सफ़ाई और साफ़ पानी की सीमित मात्रा से जूझता इलाक़ा है. जहां कोरोना वायरस से बचने के उपायों का पालन कर पाना एक चुनौती है. "यह महामारी बांग्लादेश को दशकों पीछे ले जा सकती है."


 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES