भारत और चीन के सैनिकों के बीच दो सीमाओं पर झड़प की ख़बरें हैं. यह घटना बीते सप्ताह की बताई जा रही है. इसमें कई सैनिकों के घायल भी हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पहली घटना पांच मई को पूर्वी लद्दाख में हुई जबकि दूसरी घटना 9 मई को सिक्किम के नाकु-ला में हुई. अख़बार ने सेना के सूत्रों के हवाले से लिखा, "दोनों देशों के सैनिकों में आमने-सामने से टकराव की घटना हुई है. दोनों तरफ के सैनिकों को हल्की चोटें आई हैं." सिक्किम में हुई घटना में चार भारतीय सैनिकों और सात चीनी सैनिकों के जख़्मी होने की ख़बर है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें