सोमवार, 11 मई 2020

चाइल्ड पीजीआइ को मिली प्लाज्मा थेरेपी से इलाज करने की अनुमति

नोएडा। चाइल्ड पीजीआइ को आइसीएमआर से कोरोना टेस्ट और प्लाज्मा थेरेपी से उपचार करने की अनुमति मिल गई है। आइसीएमआर की टीम ने रविवार को चाइल्ड पीजीआइ पहुंचकर इसकी पड़ताल कर ली और जल्द ही प्लाज्मा थेरेपी से उपचार करने का प्रशिक्षण शुरू करने का निर्देश दिया है। प्रशिक्षण सफल हो जाता है तो अस्पताल में कोरोना मरीजों का प्लाज्मा थेरेपी से उपचार शुरू कर दिया जाएगा। 


पूरी तसल्ली के बाद चाइल्ड पीजीआइ को कोरोना टेस्ट व प्लाज्मा थेरेपी की अनुमति दी गई। शासन से चाइल्ड पीजीआइ को कोरोना टेस्ट की मशीन के लिए 65 लाख रुपये का बजट जारी हुआ था। आइसीएमओ के गाइडलाइन के तहत कोरोना की जांच की जाएगी। शुरुआत में 50 सैंपलों की टेस्टिंग होगी, उसके बाद रोजाना 300 जांच का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES