लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन 2.0 का बुधवार को पहला दिन है। यूपी में बुधवार सुबह कोरोनावायरस के 45 नए मामले आए हैं। इनमें लखनऊ में 31, आगरा में 13 और एक मामला सीतापुर जिले का है। प्रदेश में कोरोनावायरस पॉजीटिव की संख्या 705 हो गई हैं। संक्रमण से अब तक 11 लोगों की जान गई है। राज्य के संक्रमितों में करीब 400 जमाती हैं। कानपुर में इन जमातियों के संपर्क में आने वाले 8 मदरसा छात्र संक्रमित हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें