बुधवार, 15 अप्रैल 2020

सीएम विजय रूपाणी सेल्फ आइसोलेशन में

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 हजार 909 हो गई है। बुधवार को महाराष्ट्र में 117 नए मरीज मिले, इनमें से 66 मुंबई और 44 पुणे के हैं। वहीं,  गुजरात में बुधवार को 56 नए मामले सामने आए। इस बीच, मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का टेस्ट निगेटिव रहा। उनसे मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला ने मुलाकात की थी। रूपाणी के सचिव ने बताया कि अब मुख्यमंत्री सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे और घर से ही कामकाज संभालेंगे। वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर में 117, राजस्थान में 29 और बंगाल में 23 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। उधर, जम्मू-कश्मीर में भी महामारी पैर पसार रही है। यहां 13 जिलों में कोरोना के 90 रेड जोन की पहचान हो चुकी है। यह आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES