बुधवार, 15 अप्रैल 2020

मुरादाबाद: मरे युवक के भाई को क्वारैंटाइन कराने पहुंची टीम पर पथराव-फायरिंग

मुरादाबाद के नागफनी थाना अंतर्गत हाजी नेक की मस्जिद के पास स्वास्थ विभाग की टीम हॉटस्पॉट क्षेत्र नवाबपुरा में कोरोना संक्रमित मरे व्यक्ति के भाई को क्वारैंटाइन कराने गई थी। क्षेत्र के कुछ लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव किया। भीड़ ने डॉक्टर को बंधक बना लिया तो टेक्नीशियन की पिटाई की है। एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने मौके से 12 आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद भीड़ और उग्र हो गई। भीड़ रुक-रुक पुलिस पर फायरिंग कर रही है। फोर्स स्थिति पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम योगी ने आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES