पंजाब के लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने सभी स्टेट टोल प्लाजा पर टोल लेने पर लगी रोक को 3 मई तक बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को वसूली प्रक्रिया को तालाबंदी के चलते तय समय सीमा तक के लिए रोक दिया गया था, लेकिन अब टोल प्लाजा 3 मई तक बंद रहेंगे, क्योंकि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए देशव्यापी तालाबंदी को भी बढ़ा दिया गया है। पंजाब में राज्य सरकार अधीन 23 टोल प्लाजा चल रहे हैं। हालांकि, केंद्र सरकार के आदेशों के बाद एनएचएआई के अधीन आते टोल प्लाजा पर 20 अप्रैल से वसूली शुरू कर दी जाएगी, जहां रोज़ाना यात्रियों को टैक्स अदा करना पड़ेगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि मुफ्त़ चुंगी मुहैया कराने के साथ राज्य सरकार के अधीन चल रहे टोल प्लाजा 3 मई तक चालकों को लंगर (मुफ़्त भोजन) देते रहेंगे।
सोमवार, 20 अप्रैल 2020
टोल प्लाजा पर वसूली नहीं करने को 3 मई तक बढाया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें