सोमवार, 20 अप्रैल 2020

हरियाणा: आज से 1 हजार 831 केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू

हरियाणा में लॉकडाउन फेज-2 का सोमवार को छठवां दिन है। आज से प्रदेशभर में 1 हजार 831 मंडियों व केंद्रों पर गेहूं खरीदा जा रहा है। सरकार ने पहले दिन ट्रायल के लिए 90 हजार किसानों को बुलाया है। ये सभी वे किसान हैं, जिन्होंने 'मेरी फसल-मेरा ब्यौरा' पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा रखा था। वहीं सरकार के आदेश के अनुसार कुछ सरकारी दफ्तरों में सरकारी कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे हैं। लॉकडाउन में ढील पर दुकानदारों में अभी असमंजस की स्थिति है कि किसकी दुकान खुलेगी और किसकी दुकान बंद रहेगी। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES