रविवार, 19 अप्रैल 2020

प्रियंका गांधी ने की योगी सरकार की तारीफ

कोटा से छात्रों को घर लाने की तारीफ


लखनऊ. कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते पूरे देश में 3 मई तक लॉकडाउन है। प्रवासी मजदूर कई राज्यों में अभी भी फंसे हुए हैं और वो अपने घर जाना चाहते हैं। इस बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने संदेश में कहा है कि यूपी सरकार कोटा में फंसे छात्रों को वापस लेकर आई है। इसके लिए वह बधाई की पात्र है लेकिन सरकार को गैर राज्यों में रह रहे प्रवासी मजूदरों की भी चिंता करनी चाहिए जो अपने घर जाना चाहते हैं। इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती ने भी छात्रों को लाने की सराहना करते हुए मजदूरों की व्यवस्था करने की मांग की थी।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...