मेरठ. यूपी के मेरठ जिले के थाना खरखौदा में गांव प्रधान और तीन लोगों ने मिलकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में दो युवकों को मुर्गा बनाया और उनकी पिटाई की। सोशल मीडिया पर घटना का विडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की साथ ही प्रधान को अरेस्ट भी किया। युवकों के दलित होने की बात भी सामने आई। पिटाई के शिकार दोनों युवकों के खिलाफ भी लॉकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार यह घटना थाना खरखौदा के ग्राम कैली की है। शोषित क्रांति दल के अध्यक्ष रविकांत ने सीएम ऑफिस, डीजीपी को वीडियो ट्वीट कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पिटाई का शिकार धीरखेड़ा ग्राम पंचायत के मजरा नयागांव निवासी अंकित जाटव और टीटू हैं। दोनों गुरुवार को मुर्गा खरीदने के लिए बाइक से जोगीपुरा गांव जा रहे थे। कैली गांव में युवकों ने दोनों को रोककर बताया कि लॉकडाउन के कारण गांव में बाहर के लोगों की ऐंट्री पर रोक है इसलिए भविष्य में गांव में आने की कोशिश न करें। लेकिन कुछ देर बाद अंकित और टीटू एक थैले में तीन मुर्गे लेकर कैली गांव से ही लौटने लगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें