रविवार, 19 अप्रैल 2020

जमाती देश के गद्दार, इनकी वजह से मुसलमान बदनाम हो रहे

लखनऊ. अयोध्या विवाद में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा- जमाती देश के गद्दार हैं। वह कोरोना जैसी महामारी को फैलाने की साजिश रच रहे हैं। इससे पूरे मुल्क के मुसलमानों की बदनामी हो रही है। उन्होंने कहा कि हम कोरोना को फैलने नहीं देंगे। कोरोना हारेगा और देश जीतेगा। हिंदू और मुसलमान मिलकर कोरोना के खिलाफ लड़ेंगे।


अंसारी रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम देश के वफादार हैं। अंसारी के अनुसार जमाती घुमंतू होते हैं, जगह-जगह घूमते रहते हैं, जहां जगह मिली वहीं सो जाते हैं जहां खाना मिला वहां खा लेते हैं लेकिन मौजूदा समय में यही जमाती कोरोना फैलाने का कारण बन रहे हैं। यह बीमारी खासतौर पर जमातियों में पाई जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES