दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज की तब्लुगी जमात में शामिल होकर आया एक युवक शहर में छिपा था। प्रशासन की सख्ती के बाद सोमवार युवक हैलट की ओपीडी में पहुंचा और जांच कराई । डाक्टरों ने युवक के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। इसके साथ ही युवक को आइसोलेशन वार्ड में रखा है। चमनगंज थाना क्षेत्र के हलीम कॉलेज के पास रहने वाला 30 वर्षीय युवक बीते 18 मार्च को निजामुद्दीन मरकज जमात में शामिल होने के लिए गया था। बीते 21 मार्च को युवक कार से शहर लौटा था। फिलहाल डाक्टर उसकी हिस्ट्री खंगालने में जुटे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें