नई दिल्ली. 25 मार्च को लागू हुआ 21 दिन का देशव्यापी लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। पक्ष और विपक्ष के नेताओं समेत जनता ने भी इसका समर्थन देने की बात कही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि हम लॉकडाउन के विस्तार करने की मजबूरी को समझते हैं। हम फैसले का समर्थन करते हैं। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि देश 20 दिन का लॉकडाउन भी मानेगा, पर नेतृत्व के मायने केवल देशवासियों को जिम्मेदारी का अहसास दिलाना नही, बल्कि सरकार और शासक की जनता के प्रति जबाबदेही और जिम्मेदारी का निर्वहन है। बातें बहुत हुई, पर कोरोना से लड़ने का रोडमैप क्या है?
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें