मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा घोषित लॉकडाउन का देश के व्यापारियों - उद्यमिओ ने किया स्वागत, समर्थन

नोएडा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार सुबह 10 बजे अपने संबोधन में लॉकडाउन की अवधि आगामी 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया है। प्रधानमंत्री द्वारा देशहित में लिए गए इस फैसले का न केवल देश के व्यापारिओं ने समर्थन किया है बलिक स्वागत भी किया है। पीएम मोदी की इस घोषणा का नोएडा के उद्यमिओ ने पूरा समर्थन देने का एलान किया है। 



कैट के दिल्ली-एनसीआर संयोजक सुशील कुमार जैन ने कहा कि देश में गत 21 दिनों के लॉक्ड डाउन के चलते लगभग 3 .15 लाख करोड़ के व्यापार का नुक्सान हुआ है। वहीं, कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया और राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि देश में लगभग 7 करोड़ व्यापारी हैं, जिनमें से लगभग 1 .5 करोड़ व्यापारी आवश्यक वस्तुओं में व्यापार करते हैं, लेकिन उनमें से केवल 40 लाख व्यापारी ही देश भर में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति श्रंखला को जारी रखे हुए हैं। इतने नुक्सान के बाद भी ये दोनों ही वर्ग देश हित में लिए गए मोदी के फैसले से खुश है।


देश के जाने माने बिल्डर अनिल शाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लॉक डाउन जारी रखने के निर्णय को तार्किक एवं बेहद जरूरी बताते हुए इसका पुरजोर समर्थन किया है। इसके साथ ही पीएम मोदी को आश्वासन दिया है कि व्यापारी हर परिस्थिति में देश के हर हिस्से में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देंगे।



फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के संस्थापक अध्यक्ष रमेश चन्दर शर्मा व महासचिव तरुण अनेजा ने भी लॉक डाउन को बेहद जरुरी बताते हुए कहा कि इससे कोरोना कैसो में कमी आएगी। हालांकि यह समय व्यापार जगत के लिए चुनौतिओं भरा है लेकिन देशवासिओ की जान ज्यादा कीमती है। 



MSME एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र नाहटा ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान केंद्र सरकार के स्पष्ट दिशा निर्देशों के बावजूद राज्यों में अभी तक ट्रांसपोर्ट सुविधा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पाई है और दूसरी ओर लगभग 80 फीसद कर्मचारी लॉक डाउन के कारण अपने गांवों को चले गए हैं जबकि केवल 20 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ही देश भर के व्यापारी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को जारी रखे हुए हैं। फेज-II नोएडा के उद्योगपति मनीष गुप्ता ने भी लॉक डाउन का पूरा समर्थन किया। नोएडा स्थित तमाम एसोसिएशन के प्रतिनिधिओ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में लॉक डाउन जारी रखने के निर्णय को तार्किक एवं बेहद जरूरी बताते हुए इसका पुरजोर समर्थन किया है व आशा व्यक्त कि लॉक डाउन से स्थित पर कण्ट्रोल किया जा सकेगा । 



बता दें कि आगामी 20 अप्रैल को समीक्षा के आधार देश के उन इलाकों में कुछ आर्थिक गतिविधियों को चालू करने की इजाजत दी जा सकती है, जहां पर कोरोना वायरस संक्रमण के मामले नहीं आए हों। वहीं, यह भी कहा गया है कि अगर मामले सामने आए तो यह इजाजत छीन ली जाएगी। 



 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES