नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा लाइन मेट्रो का संचालन 3 मई तक बंद रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा के बाद नोएडा मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने भी मेट्रो संचालन तीन मई तक स्थगित करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी एनएमआरसी की सीईओ रितु माहेश्वरी ने दी है। इससे पहले नोएडा मेट्रो ने एक्वा लाइन मेट्रो का संचालन 14 अप्रैल तक स्थगित कर दिया था। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली मेट्रो के साथ ही नोएडा मेट्रो ने भी संचालन को स्थगित कर दिया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें