मंगलवार, 14 अप्रैल 2020

नोएडा में फिर मिले 16 कोरोना के मरीज

नोएडा में 16 पॉजिटिव केस मिले है। इसमें 9 मरीज सेक्टर 8 झुग्गी झोपड़ी के रहने वाले है और 2 सेक्टर 62, 2  ग्रेटर नोएडा, और अन्य का पता लगाया जा रहा है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील दोहरे ने दी है। नोएडा में कोरेाना पॉजिटिव की कुल संख्‍या 80 पहुंच गई है। खास बात यह है कि इन मरीजों को वायरस का संक्रमण कैसे हुआ, इसकी विभाग के पास कोई जानकारी नहीं है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मरीजों को अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES