आरडब्ल्यूए लोगों को गेट पर जाने के लिए मजबूर न करें, कार्यवाही होगी
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते 22 हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए है। सभी स्थानों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सील होने वालों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के सेक्टर व सोसायटी भी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया था कि हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए सेक्टर व सोसायटी में रहने वाले लोगों के दरवाजे पर खाद्य सामग्री की होम डिलीवरी होगी। इसके बाद भी आरडब्ल्यूए ने अपना अलग नियम बना लिया। आरोप है कि कुछ सेक्टर व सोसायटी के लोगों को गेट पर जाकर सामान लेने के लिए बाध्य किया गया। इसकी शिकायत लोगों ने ट्विटर पर डीएम-कमिश्नर से की। जिन सेक्टर व सोसायटी में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिले थे उनको जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह से सील कर दिया गया था। जिला प्रशासन ने सुनिश्चित किया था कि हर व्यक्ति के घर के दरवाजे पर खाद्य सामग्री की डिलीवरी होगी। इसी बीच सेक्टर की आरडब्ल्यूए ने लोगों को मजबूर किया कि वह सेक्टर के गेट पर आकर सामान खरीदें। गेट पर ही खाद्य सामग्री से भरी गाड़ी खड़ी करवा दी गई है। लोगों ने इसकी शिकायत ट्विटर पर की यदि ऐसा होगा तो शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पाएगा और लोगों में कोरोना होने का खतरा रहेगी। इसके बाद डीएम व कमिश्नर ने सख्ती दिखाई है और आरडब्ल्यूए से ऐसा नहीं करने के लिए कहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें