सीओएआई के डायरेक्टर राजन एस मैथ्यूज का कहना है कि राजस्व में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण डाटा की मांग में वृद्धि होना है। राजन मैथ्यूज के अनुसार वर्क फ्रॉम होम के कारम मार्च में डाटा की खपत में 15 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। राजन के अनुसार लॉकडाउन और स्कोप ना होने के बाद भी मार्च में 5 लाख नए इंटरनेट उपभोक्ता जुड़े हैं। इससे भी कंपनियों की कमाई में बढ़ोतरी हुई है। राजन के मुताबिक कंपनियों ने कोरोनावायरस महामारी सामने आने के बाद अपने ग्राहकों को 600 करोड़ रुपए का डाटा और मिनट्स मुफ्त दिए हैं। यदि वे ऐसा नहीं करतीं तो उनकी आय और ज्यादा होती।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें