सोमवार, 13 अप्रैल 2020

निर्यात क्षेत्र से जुड़े डेढ़ करोड़ लोगों की नौकरी पर संकट

 फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोनावायरस महामारी के कारण भारत के निर्यात क्षेत्र के 50 फीसदी से ज्यादा ऑर्डर निरस्त हो चुके हैं। इस कारण निर्यात क्षेत्र से जुड़े डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरी पर संकट पैदा हो गया है। इसका अलावा अभी भविष्य में भी निर्यात के ऑर्डर मिलने की संभावना कम दिख रही है। मौजूदा हालातों को देखते हुए फियो ने निर्यातकों के लिए तुरंत राहत पैकेज घोषित करने की मांग की है। फियो के अध्यक्ष शरद कुमार सराफ ने कहा है कि इस समय जीवन और आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता है, क्योंकि केवल एक का चयन करना देश के लिए विनाशकारी हो सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

Rakshabandhan wishes: FNI