कोरोनावायरस महामारी के कारण देश में लगे लॉकडाउन के चलते अधिकांश कंपनियां अपने कर्मचारियों से घरों से काम (वर्क फ्रॉम होम) करा रही हैं। इससे इंटरनेट डाटा की खपत में तेजी आई है। इसका फायदा टेलीकॉम कंपनियों को होता दिख रहा है। टेलीकॉम ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में टेलीकॉम कंपनियों की आय 15 फीसदी तक बढ़ सकती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें