सोमवार, 13 अप्रैल 2020

9.7 मिलियन बैरल रोजाना का कम होगा उत्पादन

कोरोनावायरस के कारण मांग में कमी से कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट से उबरने के लिए तेल उत्पादक देशों में कटौती पर सहमति बन गई है। मैक्सिको के ऊर्जा मंत्री रोकियो नैहरे के अनुसार तेल उत्पादक देशों ओपेक, रूस और अन्य देशों के बीच रोजाना 9.7 मिलिनय बैरल की कटौती पर सहमति बन गई है। हालांकि, यह पहले जताए गए अनुमान 10 मिलियन बैरल से कम है। कटौती पर सहमति बनने के बाद सोमवार को शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया। अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई में 7.7 फीसदी का उछाल देख गया और यह 24.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड 5 फीसदी के उछाल के साथ 33.08 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विट कर तेल कटौती पर बनी सहमति का स्वागत किया है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

65 साल के पुजारी की बेरहमी से हत्या, मृतक की पहचान करीब 65 वर्षीय ओम प्रकाश यादव के रूप में हुई

  हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह मंदिर के परिसर में पुजारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की सूच...