कर्नाटक के कलबुर्गी ज़िले में एक मंदिर के रथ खींचने के सालाना आयोजन में लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए सैकड़ों लोग जमा हो गए. यह इसलिए भी चौंकाने वाला मामला है क्योंकि भारत में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत की ख़बर कलबुर्गी ज़िले से ही आयी थी. लोगों के जमा होने की घटना में ज़िला प्रशासन ने हरकत में आते हुए रेवूर गाँव को सील कर दिया है. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का उल्लंघन करने वालों पर अंकुश नहीं लगा पाने के चलते चित्तापुर तालुक़ के डिविज़नल मजिस्ट्रेट और पुलिस विभाग के एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है. वैसे विचित्र बात यह भी है कि इस गाँव से दो किलोमीटर दूर ही वाडी गाँव है जहां की 10 हज़ार आबादी को कोविड-19 संक्रमण के लिहाज़ से कलस्टर इलाक़ा घोषित किया जा चुका है. वाडी गाँव में दो साल के एक बच्चे को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है जबकि अब तक इसका पता नहीं चल पाया है कि बच्चे तक संक्रमण कैसे पहुंचा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें