अमेरिका में कोरोना वायरस खतरनाक रुख अख्तियार करता जा रहा है. कोरोना के प्रकोप से पिछले 24 घंटे के अंदर 4591 अमेरिकियों की मौत हुई है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार रात 8 बजे से गुरुवार रात 8 बजे तक 4,591 अमेरिकियों ने जान गंवाई है. इससे पहले एक दिन में 2569 अमेरिकियों की मौत हुई थी. पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर से निकली इस बीमारी ने पूरी दुनिया में अब तक 144,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है और 2.1 मिलियन से अधिक लोग संक्रमित हैं. अमेरिका में वायरस ने 671,000 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और 33,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया में सबसे अधिक मौतें अमेरिका में हुई है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें