ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए "कम से कम तीन सप्ताह" के लिए देश में लॉकडाउन आगे बढ़ाने की घोषणा की है. गुरुवार को हुए संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि अगर लॉकडाउन में छूट दी गई तो न केवल ये सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए ख़तरा होगा बल्कि अर्थव्यवस्था के लिए भी बड़ा ख़तरा हो सकता है.
प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बीमार होने के बाद से डोनमिक राब, प्रधानमंत्री पद की ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं. उन्होंने कहा, "अब तक हम अपेक्षा के अनुरुप संक्रमण की दर को कम नहीं कर पाए हैं." ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण अस्पतालों में 861 और मौतें हुई हैं जिसके बाद यहां मौतों का कुल आंकड़ा 13,729 हो गया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें