मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

लॉकडाउन को लेकर बंगाल और केंद्र में तकरार

पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार के बीच लॉकडाउन के उल्लंघन, सोशल डिस्टेंसिंग की समीक्षा को लेकर तकरार शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की 6 सदस्यीय इंटर मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम (आईएमसीटी) राज्य में भेजने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा- मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से राज्य के इन जिलों में केंद्र की टीम को भेजे जाने का आधार पूछती हूं। मुझे यह कहते हुए अफसोस हो रहा है कि बिना किसी साफ वजह के मैं इसकी अनुमति नहीं दे पाऊंगी, क्योंकि यह संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ है।  


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES