मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

अब तक संक्रमण के 18830 मामले

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18830 हो गई है। मंगलवार को गुजरात में 127, पश्चिम बंगाल में 53, राजस्थान में 52, आंध्रप्रदेश में 35, कर्नाटक में 7, पंजाब और ओडिशा में 5-5, जबकि मेघालय में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देश में सोमवार को 1235 नए मामले सामने आए थे। यह लगातार तीसरा दिन था,जब देश में कोरोना संक्रमण के 1000 से ज्यादा मामले आए। इससे पहले रविवार को 1580 और शनिवार को 1371 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। देश में कोरोना के 9329 मरीज पिछले आठ दिन में ही बढ़े हैं। यह कुल संक्रमितों का 50% है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के कुल 18 हजार 601 मामले आए हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES