सोमवार, 13 अप्रैल 2020

कोरोना से अमेरिका के लोग सबसे ज्यादा चिंतित

कोरोनावायरस से अमेरिका में 5 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 21 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। दुनिया में कोरोनावायरस की वजह से अमेरिका के लोग सबसे ज्यादा चिंतित हैं। अमेरिकी संस्था वंडरमैन थॉम्पसन डेटा के एक सर्वे में भी इसी बात का खुलासा हुआ है। इस संस्था ने दुनिया के सबसे ताकतवर देश के युवाओं के बीच मार्च में एक सर्वे कराया था। इसमें युवाओं से कोरोना, इससे बचाव और महामारी खत्म होने के बाद की स्थिति के बारे में सवाल किए गए। सर्वे के आधार पर पता चला कि अमेरिका में बुजुर्गों की तुलना में 18 से 24 साल के युवा कोरोना को लेकर पांच गुना चिंतित हैं। 77% लोग हर दो घंटे में हाथ धो रहे हैं। 52% ने नाइट क्लब और 66% ने बार और रेस्त्रां जाना छोड़ दिया है। 68% ने तो हाथ मिलाना भी बंद कर दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Rakshabandhan wishes: FNI