अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा कामगार अनौपचारिक क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। कोरोनावायरस महामारी के कारण इन लोगों के रोजगार पर संकट बना हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में प्रत्येक पांच में से चार लोग ( 81%) आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन से प्रभावित हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 संकट से पहले ही अनौपचारिक क्षेत्र के लाखों श्रमिकों प्रभावित हो चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, नाइजीरिया और ब्राजील में लॉकडाउन के कारण अंसगठित क्षेत्र में काम करनेवाले कामगारों पर ज्यादा असर पड़ा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें