सोमवार, 13 अप्रैल 2020

जर्मनी में 21 लाख से ज्यादा के बेरोजगार होने की संभावना

कोरोनावायरस संक्रमण की मार झेल रहे जर्मनी में भी इस साल बेरोजगारी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, यहां अब तक 6.5 लाख से ज्यादा कारोबारियों ने काम के घंटे कम करने के लिए आवेदन कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएफपी के अनुसार, यह स्थिति 2008-2009 की मंदी से भी ज्यादा भयंकर बताई जा रही है। जर्मन फेडरल लेबर एजेंसी के अधिकारियों के अनुसार, कोरोना महामारी के कारण अब तक बेरोजगार हुए लोगों का सही-सही आंकड़ा बताना तो संभव नहीं, लेकिन इससे 21 लाख से ज्यादा लोगों की नौकरी छिनने की आशंका जताई गई है। पिछले वित्तीय संकट में जर्मनी में 14 लाख लोग बेरोजगार हुए थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

Rakshabandhan wishes: FNI