कोरोनावायरस से दुनियाभर में 18 लाख 38 हजार 948 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 13 हजार 329 की मौत हो चुकी है। चार लाख 21 हजार 767 संक्रमित अब स्वस्थ हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल से रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। देश में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया। चीन ने कोरोना रिसर्च और उसके प्रकाशन पर सख्त पाबंदियां लगा दी हैं। अमेरिकी युद्ध पोत थियोडोर रूजवेल्ट (टीआर) के 4,800 सदस्यों में 550 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें