सोमवार, 13 अप्रैल 2020

इक्वेडोर : राष्ट्रपति और मंत्री 50 फीसदी सैलरी ही लेंगे

कोरोनावायरस की वजह से आई आर्थिक परेशानियों के बीच इक्वेडोर सरकार ने बड़ा फैसला किया। राष्ट्रपति लेनिक मोरेनो ने कहा, “मैं, मेरी सरकार के तमाम मंत्री, उपमंत्री, गवर्नर, और असेंबली के तमाम सदस्य 50 प्रतिशत वेतन लेंगे।” देश में 24 प्रांत हैं और असेंबली में कुल 137 सदस्य हैं। हालांकि, ये नहीं बताया गया है कि सैलरी में 50 फीसदी की ये कटौती कब तक जारी रहेगी। इक्वेडोर में अब तक सात हजार 466 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 333 की मौत हो चुकी है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Rakshabandhan wishes: FNI