बुधवार, 15 अप्रैल 2020

कोरोना: ब्लड बैंक में नहीं मिल रहा खून

नोएडा, नियमित रक्तदाता भी ब्लड बैंक नहीं जा पा रहे हैं। इसलिए ब्लड बैंकों में खून और प्लेटलेट्स का स्टॉक कम होने लगा है। अग्रणी ब्लड बैंक रोटरी ब्लड बैंक, नोएडा चैरिटेबल ब्लड बैंक, ओम चैरिटेबल ब्लड बैंक और सरकारी ब्लड बैंक में ओ और बी पॉजिटिव को छोड़कर दूसरे ग्रुप का रक्त भी नहीं है। प्लेटलेट्स के लिए भी आकस्मिक समय में मारामारी जैसी स्थिति है।


रोटरी ब्लड बैंक में जहां आम दिनों में 60 यूनिट रक्त प्रतिदिन जमा होता था और हर महीने थैलासीमिया के 70 मरीज खून चढ़वाने आते थे वहां लॉकडाउन के बाद किसी ने रक्तदान नहीं किया है। 



सेक्टर-12, 22 और सेक्टर 30 स्थित नोएडा के बैंक में ओ और बी पॉजिटिव मिलाकर शनिवार को कुल 20-25 यूनिट उपलब्ध था, जबकि यहां खून चढ़वाने हर महीने थैलासीमिया के 30-35 मरीज आते हैं। यहां औसतन हर दिन 70 यूनिट रक्त मरीजों पर खर्च होता है। उधर, ओम चैरिटेबल हॉस्पिटल भी इससे अछूता नहीं है। रोटरी ब्लड बैंक के लिए रक्तदान शिविर की देखरेख करने वाले राज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का निर्देश है कि हम सोसाइटीवासियों और नियमित रक्तदाताओं से संपर्क कर उनके बताए गए स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए रक्तदान शिविर लगाएं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES