बुधवार, 15 अप्रैल 2020

प्रतापगढ़: पत्नी ने किया अवैध संबंधों के विरोध तो उतार दिया से मौत के घाट

लालगंज इलाके में अवैध संबंधों का विरोध करने पर एक युवक ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी। सोमवार आधी रात हुई इस घटना की जानकारी होने पर सुबह सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व उसके खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। लालगंज कोतवाली के बेलहा निवासी सुरेशचंद्र पांडेय की बेटी पूनम की शादी 12 वर्ष पूर्व पड़ोस स्थित गांव मेढ़ावां निवासी शचींद्रनाथ त्रिपाठी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति की गलत हरकतों के चलते दोनों में अनबन हो गई।


किसी न किसी बहाने पूनम को उसका पति प्रताड़ित करता रहा। शादी के बाद उसके तीन बच्चे भी हो गए। बाद में पूनम को पता चला कि उसके पति के कई अन्य महिलाओं से अवैध संबंध है। वह इसका विरोध करने लगी तो पति दूसरी शादी की धमकी देने लगा। पूनम लगातार उसके अवैध संबंधाें को विरोध करती रही। इसको लेकर आए दिन दोनों में विवाद होने लगा। आरोप है कि सोमवार की आधी रात पति शचींद्रनाथ त्रिपाठी ने शौच के लिए घर के बाहर गई पूनम पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसके मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद मायके पक्ष के साथ ही गांव में रहने वाले अपने परिजनों को बताया कि बदमाशों ने पूनम की हत्या कर दी है। आधी रात को विवाहिता की हत्या से सनसनी फैल गई।


कोई टिप्पणी नहीं:

BLS & ASSOCIATES INDEPENDENCE DAY WISHES