सोमवार, 20 अप्रैल 2020

दुनियाभर में 24 घंटे में 81 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि: डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने रविवार को घोषणा की कि दुनियाभर में 24 घंटे में 81 हजार 153 मामलों की पुष्टि हुई है। साथ ही 6,463 लोग मारे गए हैं। शनिवार की तुलना में रविवार को कम केस मिले। पिछले दिनों के मुकाबले चार हजार कम मरीज मिले और 247 कम मौतें दर्ज की गई। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, यूरोप में 11 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं यहां मौतों का आंकड़ा भी एक लाख से ज्यादा हो गया है। एक दिन पहले डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एडहॉनम गेब्रेयेसियस ने जी20 के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत की। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES