सोमवार, 20 अप्रैल 2020

अमेरिका: 24 घंटे में 1,997 लोगों की जान गई

अमेरिका में 24 घंटे में 1,997 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 41 हजार के पार हो गया है। यहां अब तक संक्रमण के सात लाख 63 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। उधर, न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि यहां 24 घंटे में 507 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले यहां 778 जान गई थी। राज्य में अब तक 18 हजार 298 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या कम हो रही है। अगर डेटा ऐसा ही रहा और संक्रमण के मामलों में कमी आती रही तो कहा जा सकता है कि स्थिति पहले से बेहतर हो रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES